मोतिहारी, मई 18 -- चिरैया, निसं । थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में महज एक बुलेट व दो लाख रुपये के लिए विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए आनन फानन में शव को जला दिया है। घटना शनिवार की रात घटी है। मामले को लेकर मृतका नीलू कुमारी (23) के पिता व आदापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए चिरैया थाना में आवेदन दिया है। इसमें मृतका नीलू कुमारी के पति राजन कुमार सिंह, ससुर सुरेश सिंह, सोनू सिंह व गीता देवी सहित अन्य को आरोपित किया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 3 दिसंबर 2023 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बैद्यनाथपुर गांव निवासी राजन कुमार सिंह के साथ की थी। यह भी पढ़ें- दहेज हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के घर कुर्की शादी के कुछ ही महीनों के बाद से सभी आरोपी दहेज स्वरूप बुलेट बाइक औ...