मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने के माड़ीपुर में विवाहिता नाजनी खातून की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसकी शादी बीते साल नवंबर में हुई थी। मामले में पिता मो. शमीम ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर दामाद, ससुर और अन्य पर बाइक के लिए पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।शिवहर जिले के सरसौआ गांव के रहने वाला पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटी की शादी माड़ीपुर निवासी मो. फरहान से की थी। विदाई के समय 4 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान दिए थे। लेकिन, निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले बुलेट बाइक मांगने लगे। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, घर में मचा कोहराम नाजनी ने भी बुलेट नहीं देने पर प्रताड़ित करने की जानकारी दी थी। आखिरकार रविवार को पिता को सूचना...