लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजनगर निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी दूजी देवी के साथ अपनी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर गुरुवार को बाइक से घर वापस आ रहा था। रास्ते में थाना व गांव पढ़ुआ के पास बाइक पर पीछे बैठी दूजी देवी की नीचे लटकती साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंसकर लिपट गई। इससे बेकाबू हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सड़क पर गिरने से दूजी देवी के सिर और नाक में चोटें आईं। लक्ष्मण को भी कुछ चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी भेजा। वहां उनकी मरहम-पट्टी करके घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...