बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, हादसे में महिला की मौत
हाजीपुर, मई 31 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर वार्ड संख्या छह निवासी मनीष कुमार भगत की 24 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी की रविवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के ससुराल और मायके दोनों जगहों पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के संबंध में बताया गया है कि किरण कुमारी सहदेई थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित अपने मायके से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल मुरौवतपुर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसका दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे उसका गला कस गया और वह असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना किस जगह घटी यह स्पष्ट नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.