गोरखपुर, अप्रैल 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में एक हादसे में महिला लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से वह नीचे गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला लेखपाल मधु कुमारी अपने पति राहुल अग्रवाल के साथ सोमवार को बाइक से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने जा रही थीं। दोनों चौरीचौरा क्षेत्र के नौवा डुमरी में कार्यरत हैं। रास्ते में अचानक पीछे बैठी मधु कुमारी का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- भूसा लाने जा रही महिला की बाइक के धक्के से मौत पति और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.