बाइक के नीचे दबकर युवक की मौत
नोएडा, मई 25 -- दादरी, संवाददाता। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर युवक की बुलेट बाइक के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गाजियाबाद में बहन से मिलकर वापस लौट रहा था। सोमवार सवेरे को युवक पुलिस को मृत अवस्था में मिला। पुलिस का कहना है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है, जबकि कच्चे रास्ते पर बाइक गिरने से युवक की मौत होने से कई सवाल बने हुए हैं। थाना सिकंदराबाद के पिलखनवाली गांव का रहने वाला 28 वर्षीय गौरव बुलेट बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के यहां गाजियाबाद डासना मिलने गया था। सोमवार सवेरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे कच्चे रास्ते पर गौरव का शव बाइक के नीचे दबा मिला। कच्चे रास्ते पर बाइक गिरने से मौत होने की बात राहगीरों को पूर्ण रूप से समझ नहीं आ रही। हालांकि, पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.