बांका, जनवरी 22 -- बौंसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा टांड़ गांव के समीप शिवधाम मार्ग पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान करमा टांड़ गांव निवासी रामदेव यादव(48), पिता स्व. तालेवर यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदेव यादव जयप्रभा महिला केंद्र में मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमदाहा मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि अन्य दो युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामदेव यादव को बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी ने उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.