गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जादोपुर थाने के हरिहरपुर गांव में गुरुवार को बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार किसान घायल हो गया। घायल किसान राधेश्याम को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि किसान अपने खेत में काम करने के लिए गया था। काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से जा रहे एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। वहीं बाइक सवार धक्का मारने के बाद फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...