अररिया, सितम्बर 16 -- अररिया, निज संवाददाता। जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र के मुरारीपुर वार्ड संख्या 11 स्थित ततमा टोला में सोमवार देर शाम अपने बच्चे को गोद में गोद में लेकर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे घायल महिला की सदर अस्पताल अररिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय बच्चा का इलाज चल रहा है। मृत महिला घायल बच्चे की मां थी। दरअसल सिकटी प्रखंड के मुरारीपुर वार्ड संख्या 11 निवासी 45 वर्षीया वर्षा देवी अपने पांच साल के बेटे को गोद में लेकर सड़क के एक किनारे से दूसरी ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला और बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वर्षा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्चे को भी गंभीर...