साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज । जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में बीते रविवार को बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गया था। दुर्घटना में एक वृद्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वृद्ध के परिजनों ने घायल को सोमवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने वृद्ध का इलाज किया । वृद्ध के परिजनों ने बताया कि वृद्ध लदोना पहाड़ का रहने वाला है। उसका नाम बोको पहाड़िया है। वृद्ध का बाइक से दुर्घटना होने के बाद घर चला गया था। देर रात तबियत बिगड़ने पर उसे आज सदर अस्पताल लेकर आना पड़ा। घायल की स्थित स्थिर बनी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...