गढ़वा, मई 16 -- गढ़वा। केतार थाना अंतर्गत केतार गांव निवासी 60 वर्षीय रामवृक्ष राम मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रामवृक्ष राम गांव में कुछ काम से पैदल जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...