बाइक के धक्के से युवक हुआ जख्मी
जहानाबाद, जून 9 -- अरवल, निज संवाददाता। करपी इमामगंज रोड में 21 वर्षीय आदित्य कुमार को तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक के द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसमें आदित्य कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी आदित्य कुमार को परिजन करपी अस्पताल लाये, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मी आदित्य कुमार करपी के पुरवारी मठिया का रहने वाला है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से युवक हुआ जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.