भागलपुर, फरवरी 13 -- नवगछिया। निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक की धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान भवानीपुर गांव निवासी इंग्लिश यादव की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर लौट रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...