मुंगेर, जनवरी 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की देर शाम हवेली खड़गपुर झील मार्ग स्थित बनवर्षा के समीप तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक लकवाग्रस्त महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पहली जनवरी को पिकनिक मनाने के बाद हवेली खड़गपुर झील से लौट रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने बनवर्षा निवासी भगवान मोदी की 50 वर्षीय पत्नी सुधा देवी को जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक भी जख्मी हो गया। इधर बाइक के धक्के से जख्मी महिला का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। लेकिन शुक्रवार की अहले सुबह जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया। इधर बाइक के धक्के से महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतका लकवाग्रस्त थी और निहायत ही गरीब परिवार की थी। उसके पति भगवान मोदी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.