मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- हलिया (मिर्जापुर)। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने मंगलवार की देर रात टक्कर मारते हुए बाइक समेत गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिए। थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव निवासी इन्नत अली 65 वर्ष किसी काम से सड़क से पैदल जा रहे थे। इसी बीच बसुहरा गाँव निवासी बबलू 45 वर्ष बाइक से हलिया की तरफ से जा रहे थे। वे जैसे ही खम्हरिया गाँव पहुंचे की असंतुलित हो कर पैदल जा रहे इन्नत अली को जोरदार टक्कर मार दिए। इससे दोनों लोग सड़क पर गिर कर चोटिल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ...