जहानाबाद, फरवरी 23 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी प्रखंड परिसर के समीप मुख्य सड़क पर पर बाइक की ठोकर से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बच्चा घोसी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी योगेन्द्र बिंद का पुत्र बताया जाता है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां आधार कार्ड बनवाने घोसी प्रखंड कार्यालय में आयी हुई थी इसी बीच जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंची उसके बेटे को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा तत्काल उसे घोसी पीएचसी में भर्ती गया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...