बिहारशरीफ, मार्च 19 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों छात्राएं सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, हादसे के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.