साहिबगंज, मार्च 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के घाट जमनी पंचायत के बुधबरिया के पास फोरलेन मुख्य रोड पर रविवार को बाइक के धक्के से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गयी। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टपुआ निवासी झगरू मंडल का पुत्र राजकुमार मंडल (4) घर के पास सड़क पार अपने भाई के साथ आइसक्रीम लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान शोभापुर निवासी प्रहलाद मंडल बाइक से साहिबगंज की ओर से अपने घर की लौट रहा था। इसी दौरान राजकुमार मंडल बाइक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोग एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज...