सोनभद्र, मई 22 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव में शुक्रवार की शाम बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर स्वजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तिलौली गांव निवासी 50 वर्षीय सूबेदार के रूप में हुई है। घटना से मृतक के स्वजन में चींख पुकार मच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...