सोनभद्र, जनवरी 29 -- वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क के किनारे पैदल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी 14 वर्षीय वैभव पटेल पुत्र सुधीर पटेल गुरुवार की सुबह वैनी बाजार में सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। वैनी अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस चालक और बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...