भदोही, जून 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर वैदा गांव की एक किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त गांव निवासी देवी प्रसाद बिंद की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी सोमवार को घर से सरसों लेकर तेल पेरवाने के लिए दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान धीरपुर वैदा स्थित कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों में पसरा मातमस्थानीय लोगों की मदद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।...