चंदौली, मार्च 8 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी हाइवे पर रविवार की भोर सड़क पार कर रहे पिकअप चालक की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं शव पीएम के लिए भेजकर बाइक सवार की तलाश करने में जुटी है। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन पहुंच गए।मिर्जापुर जिले के कोल्हुआ नारायणपुर निवासी 50 वर्षीय शिवकुमार पुत्र रामा के मां की मृत्यु के बाद करवत नाना नानी ने ही पालन पोषण किया था। बचपन से ही वह करवत दलित बस्ती में रहता था। वहीं शिवकुमार पिकअप और डीसीएम चलाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। वह पिकअप मालवाहक को हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कर प्रति दिन घर चला जाता था। इस दौरान प्रतिदिन की तरह रविवार की भोर चार बजे घर से निकलकर पिकअप मालवाहक लेने के लिए सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.