दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। प्रतिनिधि रामगढ़ थाना अन्तर्गत फुलझरा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई,जबकि बाइक में सवार मृतक की नानी और 5 वर्ष का पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। यह घटना सोमवार को दोपहर में हुई थी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक श्रवण देहरी रामगढ़ के घागरा गांव से लाठीपहाड़ी सूर्याहू के प्रसाद को खाने के लिए गया था। बाइक में उसने अपनी नानी और 5 वर्षीय पुत्र को भी बैठा लिया था। वापस आने के दौरान फुलझरा गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया,जहां युवक की मौत हो गई। नानी और पुत्र का इलाज चल र...