सीवान, मई 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया - सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगांवा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा के समीप गुरुवार की रात में लगभग आठ बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, मौतघायलों की पहचान घायल वृद्ध की पहचान कोइरीगांवा निवासी स्व घुघली प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र शिवचंद प्रसाद के रूप में हुई है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान उसी गांव के ही पप्पू प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि शिवचंद प्रसाद साइकिल से करबला बाजार में सब्जी बेंचकर अपने घर लौट रहे थे।दुर्घटना का विवरण इसी दौरान करबला बाजार से ही बाइक से घर लौट रहे नीतीश कुमार की बाइक ग्रामीण बैंक के सामने साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर...