जमुई, मई 7 -- अलीगंज । निज संवाददाता जमुई-नवादा स्टेट हाइवे -8 पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र प्रसामा नहर (झप्पू मोड़) के समीप बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे अज्ञात बाइक द्वारा ठोकर मार देने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के बिहार शरीफ बड़ी दरगाह निवासी मो. जुम्मन के 43 वर्षीय पुत्र मो. अकील उर्फ मो. मिंटू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चंद्रदीप पुलिस मो. अकील को घायलावस्था में उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु जमुई रेफर कर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- वाइक की टक्कर से चंद्रदीप के युवक की मौत घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक मो. अकील चंद्रदीप के प्रसामा नहर पर एक बॉडी बनाने वाला मिस्त्री के ...