गढ़वा, जनवरी 30 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत गोंदा गांव में सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोंदा गांव निवासी अमर साव की 50 वर्षीया पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह किसी काम को लेकर गांव में ही गढ़वा-नगर ऊंटारी सड़क को पार कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया। घायलावस्था में मंजू को मेराल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...