चंदौली, अप्रैल 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव के मोड़ पर बीते रविवार की देर रात बाइक सवार गिर गया,जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। बलुआ थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी सुरेश राम का 30 वर्षीय पुत्र नंदलाल अपने परिवार के साथ फुल्ली गांव ससुराल गया था। बच्चों और परिवार को छोड़कर वापस रात में 9 बजे बाइक से घर जा रहा था। वह जैसे ही पीथापुर गांव के समीप अंधा मोड़ पर पहुंचा कि बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई,जिससे वही अचेत पड़ा रहा। सुबह सूचना पर 112 नंबर पुलिस गड्ढे में गिरे युवक को देखकर के थाना को अवगत कराया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.