किशनगंज, मार्च 7 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया बाजार में शुक्रवार को धार्मिक स्थल के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना धार्मिक स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो लोग बाइक को ले जाते हुए दिख रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधरा पंचायत के पोठिया बस्ती निवासी मो. रब्बानी पिता साबिर आलम नमाज के लिए पोठिया बाजार स्थित धार्मिक स्थल पहुंचे थे। घटना की सूचना पर पोठिया थाना से पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाइक चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। इधर पुलिस आसपास लगे और भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने इस मामले का खुलासा कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...