बिहारशरीफ, मार्च 29 -- नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शुभम होटल के पास शनिवार को बाइक की सीधी टक्कर में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नालंदा विद्यापीठ के प्रभारी प्रधान शिक्षक अशोक कुमार के रूप में हुई है। वे स्कूल बंद होने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षिका कंचन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...