कन्नौज, जुलाई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह हाइवे पर अंजनी गेस्ट हाउस के सामने दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक शिक्षक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय छिबरामऊ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। सुल्तानपुर निवासी 38 वर्षीय भूपेंद्र प्रताप सिंह देवेश्वर राजकुमार पांडेय इंटर कॉलेज, नवीगंज में अध्यापक हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: बाइक चला रहे युवक की दूसरी बाइक से भिड़ंत वह बुधवार सुबह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान प्रेमपुर के पास सामने से कथित रू...