पटना, मार्च 18 -- फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के पास मंगलवार की शाम बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दिलखुश कुमार (30) सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक की भिड़ंत में तीन घायल हो गए। सभी घायलों को फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों कतार लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम हिलसा वाजितपुर निवासी शशिभूषण शर्मा का 29 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा अपने मित्र चिकसोहरा निवासी संजय विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के साथ बाइक से फतुहा की ओर आ रहा था। वहीं फतुहा जफराबाद निवासी इंदल प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अंजेश कुमार अपने रिश्ते के भाई घनश्याम सिंह क...