चंदौली, जनवरी 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव रामनगर मार्ग पर स्थित चौरहट गांव के समीप सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला बाइक से टकरा गई। इस दौरान महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने जांच के दौरान मौत होने की पुष्टि कर दी। पुलिस शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। वही बाइक सवार को पकड़कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। क्षेत्र के चौरहट नई बस्ती गांव निवासी 50 वर्षीय कुरैशा बीबी पत्नी ऐनुल होदा पीरु शहीद मजार से गुरुवार की सुबह पूजा कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान रामनगर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक से धक्का लगने से महिला गं...