रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। जिला उपभोक्ता आयोग ने बुक की गई मोटरसाइकिल की समय से डिलीवरी न करने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रॉयल एनफील्ड के अधिकृत डीलर पर चालीस हजार का हर्जाना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की निवासी मानिक त्यागी ने 11 जनवरी 2021 को गोस्वामी ऑटोमोबाइल (रॉयल एनफील्ड डीलर) से Rs.दो लाख 38 हजार की एक बाइक बुक की थी। बुकिंग के वक्त Rs.दस हजार की राशि जमा की गई और डीलर ने एक सप्ताह के भीतर डिलीवरी का वादा किया था। हफ्ते भर बाद जब ग्राहक शोरूम पहुंचा, तो बाइक नहीं मिली। यह भी पढ़ें- बाइक नहीं लौटाने का आरोप लगाया बाद में डीलर ने डिलीवरी में देरी की बात स्वीकार की और 45 दिनों का समय मांगा। इसके बाद डीलर ने स्टॉक न होने का बहाना बनाकर बुकिंग रद करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.