बांका, अप्रैल 14 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास सोमवार को पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर लिया। जबकि बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया की सोमवार को दिवा गश्त के दौरान श्रीनगर गांव के पास से गुजर रहे एक बाइक को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक चालक बाइक छोड़कर भागने लगा। हालाकि पुलिस बल के द्वारा बाइक चालक का पीछा किया गया लेकिन जंगली इलाका होने के कारण वह भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- शराब बरामद, बाइक सवार फरार इसके बाद डिक्की की तलाशी लेने पर 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब झारखंड से लाया जा रहा था और अन्यत्र ले जाया जा रहा था। इस संबंध में थाना में अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.