बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि । चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ के पास बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी किए गए साढ़े तीन लाख रुपये को बोकारो पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में बिहार के कटिहार जिले के कुख्यात कोढ़ा गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली, जबकि गिरोह के दो आरोपी अभी फरार हैं।

जांच प्रक्रिया सोमवार को एसपी नाथु सिंह मीणा और एएसपी वेदांत शंकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि सात जुलाई को हुई इस वारदात की जांच के लिए एएसपी वेदांत शंकर और इंस्पेक्टर विनय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीएनएस तथा विभिन्न राज्यों के जेल रिकॉर्ड के आधार पर नीरो उर्फ नीरेंद्र बंजारा और राजा ग्वाला की पहचान की गई। द...