बाइक की डिक्की से चार लाख के गहने उड़ाए
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया चौक पर रविवार को बदमाशों ने बाइक की डिक्की से चार लाख के गहने उड़ा लिए। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर आभूषण व्यवसायी शिव कुमार साह ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पारू थाने के काजीमहम्मदपुर से विशुनपुर सरैया स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर शटर खोलने लगा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने डिक्की का ताला तोड़कर गहने से भरे बैग निकाल कर फरार हो गए। बैग में 20 ग्राम सोना और 1.300 किलोग्राम चांदी के गहने और गोदरेज की चाबी थी। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की से चार लाख के गहने उड़ाए थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश दिखे हैं। छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.