सासाराम, जनवरी 16 -- दिनारा, एक संवाददाता। थाना परिसर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक आफ बडौदा के सामने से शुक्रवार को दोपहर दो बजे एक बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखें पचास हजार रुपये चुरा लिया गया। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने एसबीआई एवं बैंक ऑफ बडौदा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...