महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया क्षेत्र के कसमरिया निवासी रोविन्दर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 30 सितम्बर को उनके भाई राजेंद्र का लड़का कन्हैया किसी काम से रामपुर गया था। घर वापस आते समय लेदवा नहर पर तेज गति से आ रही एक बाइक के चालक ने जोर से ठोकर मार दी, जिसमें उसके पैर की एड़ी कटकर अगल हो गयी। उसको गंभीर चोटें आईं। गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर करने के बाद एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.