मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के जलीलनगर गांव के पास मंगलवार की रात बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। मृतक नंदू ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार था। वह बाइक मैकेनिक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुंदन रात में लघुशंका करने गया था। सड़क पार करने के दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। एक बहन और दो भाइयों में कुंदन छोटा था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीच भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...