मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- साहेबगंज। गुलाबपट्टी पंचायत के धारोपाली गांव में बुधवार को बाइक की ठोकर से मासूम जख्मी हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने साढ़े चार साल के विशाल कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया। विशाल के नाना सुरेश राय ने बताया कि नाती सड़क किनारे खेल रहा था। ठोकर मारकर भागने वाला बाइक चालक राजेंद्र भगत तेलिया छपरा का निवासी है। सुरेश राय ने बताया कि नाती पूर्वी चंपारण के मंगलपुर हुसैनी निवासी मंतोष कुमार का पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...