मधेपुरा, मार्च 1 -- कुमारखंड ,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिकरहटी वार्ड दस में शनिवार को दोपहर एक बजे स्टेट हाइवे 91 पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला और एक पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर लग गयी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया गया कि दुर्घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि सिकरहटी वार्ड दस निवासी अमेरिका देवी (75) अपनी पोती सरस्वती कुमारी (5) को लेकर दरवाजे के आगे सड़क किनारे बैठी थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने अमेरिका देवी और सरस्वती कुमारी को ठोकर लग गयी। दोनों घायलों का सीएचसी में डॉ. राजीव रंजन ने तत्परता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.