मधुबनी, अप्रैल 21 -- मधवापुर। प्रखंड के बिहारी गांव में अज्ञात बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मधवापुर सीएचसी में भर्ती करायी। उसकी नाजुक हालत के मद्देनजर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना मंगलवार की शाम की है। जख्मी बच्चे का नाम मो. ताहिर अंसारी है। वह बिहारी गांव निवासी कलाम हुसैन का बेटा है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में मां-बेटे समेत आठ माह की बच्ची घायल यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला सहित तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...