सीतामढ़ी, मई 7 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के बसतपुर चिमनी के समीप सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के सैदपुर निवासी मो. इस्लाम के 25 वर्षीय पुत्र अफजल लाईट साउंड के प्रो. मो. अफजल के रूप में की गईं है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मो. अफजल अपना टेन्ट का काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच वह बसतपुर चिमनी के समीप गाड़ी खड़ा कर अपने टेन्ट कर्मियों से बात कर रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक के टक्कर से युवक की मौत इसी दौरान तेज व लापरवाही से आ रहे एक पल्सर सवार युवक ने मो. अफजल को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे मो. अफजल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे रुन...