मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- साहेबगंज। नगर परिषद के नवानगर निजामत वार्ड नौ में शुक्रवार की रात बाइक की ठोकर से घायल 86 वर्षीय महंगु पासवान की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लोजपा के वार्ड अध्यक्ष थे। पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि पिता रात में लघुशंका करने निकले थे। इसी दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के सेमरा नन्हकार निवासी बाइक चालक दीपक कुमार और महंगु पासवान घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महंगु को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान ने बताया कि वार्ड अध्यक्ष काफी जुझारू थे। उन्हें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मामले में रंजीत पासवान ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार स...