बगहा, जून 20 -- बेतिया, एक संवाददाता। नरकटियागंज आरओबी के नीचे शुक्रवार दोपहर में सड़क पार करते समय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। बुरी तरह जख्मी बुजर्ग को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर करने पर परिजन जीएमसीएच लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। वे साठी थाना क्षेत्र के खजुरिया बहुअरवा के वार्ड-8 के बैद्यनाथ राउत (70) थे। हॉस्पिटल नाका प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक की पहचान के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे नाती फतेहपुर के धर्मेश कुमार ने बताया कि मेरे नाना बैद्यनाथ राउत शुक्रवार की दोपहर पैदल बैंक जा रहे थे। नरकटियागंज ओवरब्रिज के नीचे सड़...