बाइक की ठोकर से किशोरी की मौत, एक हिरासत में
भागलपुर, मई 14 -- प्रतापगंज से विजय राज छाजेड़ की रिपोर्ट थाना क्षेत्र की भवानीपुर उत्तर पंचायत के भेड़वा टोला में बुधवार की रात शादी समारोह से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी की तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी रामप्रकाश यादव की पुत्री मधु कुमारी (14) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मधु अपनी दादी के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह से वापस घर लौटने के दौरान नहरी सड़क पर तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल किशोरी को सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.