उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव, संवाददाता। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जोगा सराय गांव के पास सोमवार शाम सड़क पार करते समय बाइक सवार के टक्कर मारने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बीमार भाई को देखने के लिए बहन के घर आया था। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अचलगंज थाना क्षेत्र के मझरा भिखना गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम विलास पुत्र स्व. राम किशुन कुशवाहा जोगा सराय गांव में एक कंपनी में नौकरी करता था। राम विलास के भाई सर्वेश का दो साल पहले हार्ट का ऑपरेशन होने से लखनऊ में इलाज चल रहा था। जिसके चलते भाई सर्वेश सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी बहन बेला पत्नी राम गोपाल के घर पर रहता था। सोमवार को राम विलास भाई सर्वेश को देखने के लिए...