लखनऊ, मई 31 -- - टक्कर के बाद स्कूटी सवार करीब सौ मीटर तक घिसटता, डिवाइडर से टकराया सिर - घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार, सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत लखनऊ,संवाददाता।दुर्घटना का विवरण हजरतगंज में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि स्कूटी सवार बुजुर्ग करीब सौ मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए और सिर डिवाइडर से जा टकराया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस घायल को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।साक्षात्कार और प्रतिक्रिया अमीनाबाद के मारवाड़ी गली निवासी जसबीर सिंह (65) स्टेशनी की दुकान चलाते थे। भाई तेजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को भतीजी की गोमतीनगर के एक निजी स्कूली में परीक्षा थी। सुब...