गौरीगंज, सितम्बर 5 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के मिश्रौली-हथकिला-भेंटुआ मार्ग पर दुबाही के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त अवर अभियंता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की है। शुक्रवार की दोपहर बाद देवरहा गांव निवासी सेवानिवृत्त अवर अभियंता रामचंद्र तिवारी (65) बाइक से घर से मिश्रौली जा रहे थे। जब वे दुबाही के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पूरे दयाल अर्सहनी निवासी विजय कुमार, अमरनाथ और अंकित कुमार प्रतापगढ़ दवा लेने जा रहे थे। दुर्घटना में रामचंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जह...