हाथरस, मार्च 28 -- हाथरस, संवाददाता। मथुर-बरेली हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम बाइक ने साइकिल सवार में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।गांव अहबरनपुर निवासी हमीद खान 55 दर्जी का करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह शहर की एक कपड़ा फैक्टरी में सिलाई का कार्य करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार की देर शाम काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर अहबरनपुर कट पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में हमीद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर हाथरस आ गए। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद श...